{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Weekly Mousum Report: हरियाणा में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, खेतो में जमी बर्फ की परत, जानिए आगे का हाल 

Haryana Weather Alert: आगामी कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।  मौसम का यही हाल रहने वाला है और कड़ाके की ठंड और अधिक सताने वाली है। 
 
 
haryana news

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कोहरे और ठंड से लोगों को किसी भी तरह का फायदा मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है।  ठंड से बच्चे बूढ़ों सब का बुरा हाल है।  बता दे हरियाणा के साथ साथ पुरे भारत में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ रखें . चंडीगढ़ मौसम विभाग ने सुबह 5 बजे जिलों 9 के लिए कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। यह सीजन का तीसरा रेड अलर्ट है. वहीँ बात करें रेड अलर्ट वाले जिलों की तो,अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। वहीं, हरियाणा के ज्यादातर जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा.

आगामी कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।  मौसम का यही हाल रहने वाला है और कड़ाके की ठंड और अधिक सताने वाली है।  शिमला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जम्मू में 4 डिग्री और राजस्थान के चुरू में 7.2 डिग्री रहा. एक दिन पहले हिसार की सबसे ठंडी उपतहसील बालसमंद के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहां का न्यूनतम तापमान 3.6 दर्ज किया गया है. रविवार को राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

मौसम में बदलाव के कारण सीवियर कोल्ड डे रहेगा

मौसम में बदलाव के कारण घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं, गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री, नारनौल 3 डिग्री, भिवानी 3.5 डिग्री और हिसार 3.6 डिग्री पर पहुंच गया. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में तापमान हर दिन बदल रहा है.

यहां घना कोहरा छाया रहेगा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को 17 शहरों अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी, चरखी में शीतलहर चली। छा सकता है घना कोहरा दादरी।