{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Delhi-NCR Weather Update: आज होगी बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत

देखें मौसम का हाल
 

Delhi-NCR Weather News: गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश होगी. हवा की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बुधवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा सबसे गर्म स्थान रहा. अधिकतम तापमान 39.23 डिग्री सेल्सियस रहा। आया नगर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 38.9 डिग्री सेल्सियस और रिज में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को हवाएं दक्षिण-पश्चिमी से दक्षिण-पूर्वी होने की संभावना है। सीपीसीबी के मुताबिक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में AQI सबसे ज्यादा 222 रहा, जो खराब श्रेणी में है. नोएडा में 138, ग्रेटर नोएडा में AQI 191 और गाजियाबाद में 164 दर्ज किया गया।