{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Delhi Weather Update: राजधानी पर गर्मी की मार, रहें तैयार, 5 दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया Alert 
 

देखें मौसम का पूर्वानुमान 
 

Delhi Weather News Today: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर में तेज गर्मी के साथ गर्म हवा चली। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। 

शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे आपको लू का एहसास होगा। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।