{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Delhi Ka Mausam: पारा 42 पार, गर्मी ने छुटाए पसीने, गर्मी को लेकर IMD का लेटेस्ट अपडेट 

देखें मौसम का पूर्वानुमान 
 

Delhi Weather Today: बढ़ती गर्मी के बीच, मंगलवार को राजधानी दिल्ली में इस साल अभी तक का मौसम का सबसे गर्म दिन था। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

मंगलवार की सुबह धूप थी, जो दिन चढ़ने के साथ और अधिक तीव्र होती गई। इसके कारण तापमान में तेज वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। 

बदल हो सकते हैं:
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दिन भर तेज धूप के बावजूद बुधवार को बादलों की आवाजाही हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दूसरी ओर, 10 और 11 तारीख को दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में मामूली गिरावट आने की भी संभावना है।