{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana Weather Today: गुरुग्राम के साथ हरियाणा के उत्तरी जिलों में कोहरे ने रोकी रफ़्तार, जानें आगामी दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम

 
Haryana Weather Report: 13 व 14 जनवरी को मौसम का यही अंदाज देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने का भीं अंदेशा है

Indiah1, गुरुग्राम। साइबर सिटी के साथ साथ आज पुरे हरियाणा को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया। बता दे की आज सुबह साढ़े सात बजे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। यही हाल हमे हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद , हिसार जिलों में देखने को मिल। कोहरे की सफेद चादर छाने के कारण जनजीवन काफी ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है।  वहीं कोहरे ने आज वाहनों की रफ़्तार को भी धीमा कर दिया है। 

सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड सहित शहर की अन्य सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों में कोहरा छाने का अनुमान है।

सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन पारे में लगातार गिरावट के साथ ही बृहस्पतिवार सुबह सर्द हवा चलने के कारण सर्दी और ज्यादा बढ़ गई। लोग हीटर और अलाव जलाकर जल्दी से बचने का प्रयास करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 15 जनवरी तक साफ रहने की संभावना है।

आगामी मौसम का हाल 

इस दौरान 13 व 14 जनवरी को मौसम का यही अंदाज देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने का भीं अंदेशा है जिस से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार बन रहे है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसूबह धुंध रहने की संभावना है।

गेहूं की फसल को मिल रहा फायदा कोहरा छाने से गेहूं की फसल को खूब फायदा मिल रहा है। नमी होने के कारण रबी की मुख्य फसलों गेहूं, जौ, सरसों और चने आदि में सिंचाई की ज्यादा जरूरत नहीं है। कोहरे से गेहूं की फसल की बढवार भी अच्छी हो रही है।