{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में कहर बरपाएगा कोहरा, येलो अलर्ट जारी 

 

Haryana Weather Alert: हरियाणा के मौसम में पिछले तीन या चार दिनों में काफी बदलाव देखा गया है। अब धुंध अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है पिछले काफी दिनों से मौसम शुष्क था, लेकिन अब मौसम विभाग ने भी कुछ जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन-चार दिनों से काफी ज्यादा कोहरा हरियाणा के कई जिलों छाया रहा। वहीं आगामी कुछ दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का अब असर नहीं दिख रहा है वहीं घने कोहरे की चादर में पूरा हरियाणा सिमटा हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में अब मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। घना कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने हरियाणा के सभी जिलों में 27 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में देखा जा रहा है। जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है, जो अक्षांश के बीच चलती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने वाली है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।