{"vars":{"id": "100198:4399"}}

हरियाणा में कल से 16 जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, देखें पूर्वानुमान

कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
 

Haryana Weather News: कल से यानि कि, 26 अप्रैल, 2024 से हरियाणा में मौसम दोबारा बदलने वाला है। इसी के चलते मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में गरज-chamak के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें 5 जिले ऐसे भी चिह्नित हैं जहाँ पर ओले गिरने की आशंका है। इसी दौरान 50 किलोमीटर स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है। 

26 अप्रैल मौसम में होने वाले बदलाव के लिए ये शामिल हैं। पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, कैथल, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, यमुनानगर, सिरसा, हिसार, जींद और फतेहाबाद शामिल है। 

27 अप्रैल को मौसम विभाग ने पंचकूला, चंडीगढ़, सिरसा, हिसार और अंबाला में येलो अलर्ट और कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, फतेहाबाद और जींद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

क्यों हो रहा मौसम में बदलाव?
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, अब चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुके हैं और इनका ज्यादातर असर हरियाणा राज्य में भी हो रहा है। ये बदलाव अप्रैल महीने के अंतिम तक रहने की उम्मीद है। दिन में अधिकतम तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी होगी और रात के न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है।

इन जिलों में ख़राब हो चूका मौसम:
हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम लगातार खराब हो रहा है। पिछले घंटों में रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत और सिरसा के साथ कुछ दूसरे जिलों में 
 हलकी बूंदाबादी हुई है। पिछले  दिनों में राज्य में 1.7 mm बारिश हो चुकी है। जबकि सामान्य तौर पर 7.4 mm बारिश होती है। 

किसानों की बढ़ी चिंता:
हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में एक बार फिर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इसका कारण है मंडियों में किसानों की गेंहूं के धीमे उठान है। राज्य में करीब 60 फीसदी गेंहू की फसल गाड़ियों में पहुंच चुकी है।