{"vars":{"id": "100198:4399"}}

IMD Weather Alert: हरियाणा-राजस्थान समेत इन राज्यों में गर्मी से कोई राहत नहीं, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना, देखें IMD Report 

जाने मौसम का हाल 
 

Haryana Weather Update: मौसम अपडेट, देश में मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। आईएमडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के लिए 13 जून तक लू की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक, केरल और माहे सहित पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

लुधियाना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा।

दिल्ली में गर्मी फिर से शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में 16 जून तक लू की चेतावनी जारी की है। दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तरी ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के उत्तरी जिलों, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हलकी बूँदाबादी की सम्बहव्ना है।