{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Weather Alert: ना दिन में सूरज ना रात में चाँद, पहाड़ो से ज्यादा पड़ इन इलाकों में ठण्ड; IMD ने जारी किया शीत लहर के बारिश का येलो अलर्ट

 
IMD ALERT: सतह स्तर पर, गुरुवार को हल्का कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर दर्ज की गई। हालांकि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोई उड़ान प्रभावित नहीं हुई

Ncr Weather Alert: दिल्ली में ठिठुरन वाली सर्दी का सितम शुरू हो गया है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। सीजन के सबसे गर्म दिन के बाद गुरुवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हुई।

आईएमडी ने इसे 'कोल्ड डे' बताया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा नीचे रह सकता है और न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।

राजधानी के कुछ हिस्सों में ठंड की स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 'येलो अलर्ट' जारी किए गया है। आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

 सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। यह सामान्य से चार डिग्री कम था, पिछला न्यूनतम अधिकतम तापमान 31 दिसंबर को 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

अधिकतम तापमान

लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस, रिज पर 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीडीओ गाजियाबाद, नोएडा और एसपीएस मयूर विहार में अधिकतम तापमान क्रमश: 11.5 डिग्री सेल्सियस, 12.5 डिग्री सेल्सियस और 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन सभी स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। 31 दिसंबर के बाद से हर तीन घंटे में तापमान मापा किया। इसके विश्लेषण से यह पता चला है कि दिल्ली में पहाड़ों की तुलना में ज्यादा ठंडा है।

वाई अड्डे पर कोई उड़ान प्रभावित नहीं

 गुरुवार सुबह 9 बजे औसत एक्यूआई 370 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। बुधवार शाम 4 बजे यह 341 (बहुत खराब) था। दिल्ली के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के पूर्वानुमान- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक पूर्वानुमान मॉडल, ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता 6 जनवरी तक 'बहुत खराब' रह सकती है। सतह स्तर पर, गुरुवार को हल्का कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर दर्ज की गई। हालांकि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोई उड़ान प्रभावित नहीं हुई, लेकिन उत्तर रेलवे ने कहा कि कम से कम 26 ट्रेनें एक घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं।