{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana Weather Today: चल सकती हैं हल्की हवाएं, जानिए आज केसा रहेगा मौसम का हाल 

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज 
 

Haryana Weather Today: हरियाणा प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ़ रहा। दिन में धुप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। बात करें तो ये मौसम खेती में फल-सब्जियों के लिए काफी अच्छा है। विभाग के अनुसार फरवरी महीने में मौसम खुश्क रह सकता है और मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।  

धुप से लोगों को मिली ठंड से राहत:
मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश की संभावना जताई थी लेकिन हिसार में बारिश नहीं हुई।  दिन के समय अच्छी धुप nikli जिस कारन लोगों को ठंड से राहत मिली।  इसके उल्ट पहले महीने में लोग कोहरे की वजह से काफी परेशान रहे थे।  

बदलेगा मौसम का मिजाज:
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 फरवरी दोपहर बाद से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। इसके चलते मौसम खुश्क होगा और यह स्थिति नौ फरवरी तक रहेगी। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है। मौसम साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट और सुबह के समय कोहरा चा सकता है।  

10 से ऊपर पहुंचा न्यूनतम तापमान:
राज्य में बादलवाई होने से रात के तापमान में काफी उछाल हुआ। सिरसा और नारनौल को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 को पार कर गया। सिरसा का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री तो नारनौल का 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में उछाल हुआ और 19 डिग्री के आसपास रहा।

जिलावार तापमान का आंकड़ा:
- अंबाला- 11.5, 17.१
- सिरसा- 8.8, 19.4   
- गुरुग्राम- 11.6, 19.5
- हिसार- 10.3, 19.3 
- भिवानी- 10.1, 20 
- पानीपत- 13.9, 19.5
- करनाल- 13.5, 19.6
- कुरुक्षेत्र- 12.8, 18.3
- नारनौल- 9, 19.7
- रोहतक- 12.8, 16.5