{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana Rain Alert: हरियाणा के सिरसा, हिसार समेत 9 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेज अलर्ट, देखें मौसम विभाग की भविष्यवाणी 

Haryana Weather: विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना पड़ रहा है। धुंध को लेकर मौसम विभाग की ओर से 12 से 14 जनवरी तक वाहन चालकों के लिए धीमी गति से चलाने की हिदायत दी गई है।
 

Haryana Weather Updates: हरियाणा में सुबह सुबह की लहर ने सब को हिला के रख दिया है। वहीँ बता दे की मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और करनाल में कोल्ड-डे की घोषणा की है। सर्दी की बात करें तो IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में आज शुक्रवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। इस बीच तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, अंबाला में धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज का तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 

वहीं, आसमान से भी सफेद आफत बरस रही है। कोहरे के चलते प्रदेश के कई शहरों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच देखने को मिली है। विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना पड़ रहा है। धुंध को लेकर मौसम विभाग की ओर से 12 से 14 जनवरी तक वाहन चालकों के लिए धीमी गति से चलाने की हिदायत दी गई है।

करनाल और पानीपत की बात की जाए तो करनाल में भी धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, पानीपत में आज तापमान में अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा। आज भी तापमान 7-14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

13-14 जनवरी को बदलेगा मौसम
बता दें कि कड़ाके की सर्दी के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, घरों में रहने वाले लोग रजाई में रहने को मजबूर हैं। 

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एचएयू) हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। 13 से 14 जनवरी को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। 

इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चल भी चल सकती है। इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते दिन रेवाड़ी में इस सीजन का पहला पाला देखने को मिला।