{"vars":{"id": "100198:4399"}}

PM Kisan Yojana: जानिए इस बार कितनी आएगी किसानों के खाते में राशि, 6 या 12 हजार 

किस्त ज्यादा आने के सवाल पर देखिए क्या जवाब दिया कृषि मंत्री ने 
 

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN YOJANA) शुरू की गई। पिछले काफी समय से PM किसान योजना को लेकर ये अटकलें लगाईं जा रही थीं कि, सरकार योजना के तहत आने वाली राशि को बढ़ा सकती है। इस पर अब केंद्र सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण आया है। 

इस बार क्या बढ़ेगी किसान के कहते में राशि?
केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि, पीएम किसान योजना के तहत किसानों की दी जाने वाली राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये सालाना करने का कोई विचार नहीं है। लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा से एक पूछे गए सवाल के लिखित रूप में उन्होंने बताया कि, सरकार इस स्कीम की राशि बढ़ाने की योजना नहीं बना रही है और न ही महिला किसानों को कोई अतिरिक्त लाभ देने पर विचार किया जा रहा है। 

बतादें कि, लोकसभा में सरकार से पूछा गया था कि, क्या सरकार योजना के अंतर्गत सालाना राशि को 6,000 से 12,000 रुपये करने की योजना बना रही है? जिस पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि, ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। 

अभी तक 11 करोड़ किसानों को मिल चूका है लाभ:
केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि, योजना के तहत सरकार द्वारा अब तक 15 किस्तों में 11 करोड़ किसानों को 2.81 लाख करोड़ रुपये राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री किसान योजना विश्व में सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम है। किसानों को केंद्र में रखकर जो डिजिटल इंफ्रा तैयार किया गया है, उसके चलते बिचौलियों को धता बताकर उन्हें सीधा लाभ पहुंचाना आसान हुआ है। 

बतादें कि, इस योजना के तहत राशि किसानों के सीधे खातों में आती है। मोदी सरकार ने साल 2019 में इस योजना को शुरू किया था। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रूपए की राशि दी जाती है। ये राशि तीन किस्तों में आती है।