{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana Weather Alert: देखिये हरियाणा में अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी का पूर्वानुमान 

weather Update
 
Haryana Weather Update: उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं  चलने की संभावना है जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसूबह धुंध रहने की संभावना है।


मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा में सूर्यदेवता के दर्शन होने के बाद कहीं ना कहीं लोगो को राहत देने का काम किया है।  हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 जनवरी तक खुश्क रहने की अंदेशा लगाया गया है। इस दौरान 13 व 14 जनवरी को हल्के बादल आसमान में देखने को मिल सकते है।

इस दौरान हल्की गति से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं  चलने की संभावना है जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसूबह धुंध रहने की संभावना है। 

मौसम प्रणाली: पश्चिमी विक्षोभ को चक्रवाती परिसंचरण के रूप में हरियाणा देखा जा रहा है। मध्य क्षोभमंडलीय में पछुआ हवाओं का एक ट्रफ ऊंचाई पर है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो अक्षांश 28 डिग्री उत्तर में, 75 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ मोटे तौर पर चल रही है।

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर बना हुआ है। इस चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वोत्तर अरब सागर और दक्षिण गुजरात तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। हरियाणा, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है। जम्मू-कश्मीर और उत्तर पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है।