{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana Weather Today: हरियाणा के इन शहरों में आज भी होगी झमाझम बारिश, मौसम अपडेट्स को लेकर विभाग ने क्या की भविष्यवाणी?

Haryana Ka Mousam: हरियाणा में मौसम में बदलाव के बाद मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। 
 
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम में बदलाव के बाद मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। कुछ इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

 शुक्रवार को हरियाणा में आया तूफान लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी था। वन विभाग के अनुसार, अकेले पानीपत जिले में 1,500 से अधिक पेड़ गिर गए। वहीं, गांव और शहर में 2141 खंभे टूटकर गिर गए, जिससे कई गांवों की बिजली प्रभावित हुई।

देश के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है मौसम में बदलाव के साथ शुक्रवार रात बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री कम रहा। वहीं, 12 मई को भी राज्य में बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम तेजी से बदल रहा है।

बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार शाम को बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन दर्ज किया गया। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हिसार का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बारिश के कारण गिरकर 37.4 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 12 मई को हरियाणा राज्य में कई स्थानों पर फिर से बारिश हो सकती है।