{"vars":{"id": "100198:4399"}}

NCR Weather Today: आज दिल्लीवाले भीषण गर्मी के लिए रहे तैयार, 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; जानें कब मिलेगी राहत 

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के किसानों को जल्द से जल्द परिपक्व फसलों, फलों और सब्जियों की कटाई करने और कटाई की गई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने या खेतों में कटाई की गई उपज के ढेर को तिरपाल की चादरों से ढकने की सलाह दी है।
 

NCR Weather update Today: मौसम विभाग ने कहा कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से उच्च नमी की घुसपैठ के कारण इस सप्ताह के अंत में उत्तर पश्चिम भारत की पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

13 से 15 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने तेज हवाओं के कारण पेड़ों, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान होने और ओलावृष्टि के कारण खुले स्थानों पर लोगों और जानवरों को नुकसान होने की चेतावनी जारी की है। इसने यह भी कहा है कि तेज हवाएं कमजोर इमारतों, कच्चे घरों/दीवारों/झोपड़ियों को आंशिक नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के किसानों को जल्द से जल्द परिपक्व फसलों, फलों और सब्जियों की कटाई करने और कटाई की गई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने या खेतों में कटाई की गई उपज के ढेर को तिरपाल की चादरों से ढकने की सलाह दी है। इसने जम्मू और कश्मीर के किसानों को जलभराव से बचने के लिए फसल के खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की भी सलाह दी है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। बुधवार को यह 39.1 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 77 से 23 प्रतिशत के बीच रहा।

दिल्ली का नजफगढ़ सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और अयानगर, जाफरपुर और पूसा में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में भी सुबह गर्मी रही, जहां न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। बीच-बीच में धूप निकलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार शाम से दिल्ली के मौसम पर देखने को मिलेगा। शनिवार और रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है। दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन बुधवार को 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। एक्यूआई 238 दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही हाल रहने की संभावना है। बुधवार को यह संख्या 222 थी। इससे पहले बुधवार को 31 मार्च को दिल्ली का एक्यूआई 242 (खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया था।