{"vars":{"id": "100198:4399"}}

UP Weather Today: भीषण गर्मी मचाएगी हाहाकार, टूटेंगे पिछले सभी रिकॉर्ड, गर्मी को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

देखें मौसम का पूर्वानुमान 
 

UP Weather Forecast Today: पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार को ही दिन में कई स्थानों पर पारा 40 से नीचे चल रहा था, लेकिन मंगलवार को इसमें वृद्धि दर्ज की गई। आज अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

गर्मी से बेहाल:
राज्य में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। रात में घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। राज्य में 16 और 17 मई को लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क हो सकता है। इस समय बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की कोई संभावना नहीं है। 16 मई को भी राज्य के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ हो सकता है। इस दिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। बांदा, प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, महोबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर और ललितपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम:
दूसरी ओर, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 मई को शुष्क मौसम रहने की संभावना है। शुक्रवार को, कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है और हवा की गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 मई को शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 

बारिश की संभावना:
कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। 19 मई को राज्य भर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। 20 मई को मौसम शुष्क रह सकता है। तेज हवाओं के भी आसार हैं।