{"vars":{"id": "100198:4399"}}

UP Weather Update : अगले 3 दिनों में यूपी के इन 16 जिलों में होगा भंयकर बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी 

यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इन 16 जिलों में तेज आंधी के साथ फुल बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। आइये जानते है आज के मौसम के बारे में 
 

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। यहां सुबह के वक्त हल्की ठंडक और दोपहर में सूरज की तपिश लोगों के पसीने छुड़ा रही है। इतनी तेज धूप की वजह से लोग खुद को कवर करके ही बाहर निकल रहे हैं।

जबकि शाम के वक्त हवाऐं चलने की वजह से गर्मी का एहसास कम हो रहा है। ऐसे में अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन बाद मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप से लोग बेहाल हैं, तो वहीं बिना कूलर, पंखे के रात कटना मुश्किल हो रहा है। हालांकि अब मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को बारिश होने की संभावना जताई है।

आईएमडी लखनऊ के मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी के 16 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 35 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाऐं चलने का अनुमान है। बदले मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

यह 16 जिले होंगे प्रभावित

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस फहरिश्त में आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर में मौसम बदलने के आसार हैं।

लखनऊ मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 12 अप्रैल को भी चेतावनी जारी की गई है।

कहां कितना रहा तापमान

उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में रविवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरदोई में अधिकतम तापमान 36.5 न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 37 न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 36.4 न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।