{"vars":{"id": "100198:4399"}}

मौसम अपडेट: हरियाणा के 21 शहरों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update: Rain alert in 21 cities of Haryana, know the latest weather update
 
हरियाणा में 21 शहरों में बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 14 शहर इंद्री, राडौर, कैथल, निलोखेरि, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा , जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में चेतावनी जारी की गई है। वहीं घरौंडा, करनाल, असंध, नरवाना, थानेसर, गुहला, कालका में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं
इन जिलों में सूखे जैसे हालात
हरियाणा के 21 जिलों में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा हालात भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा में खराब हैं, यहां बारिश ही नहीं हुई। सूबे के दो जिले ऐसे हैं जहां हालात सामान्य बने हुए हैं। इनमें फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले शामिल हैं।