{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana Bpl Scheme: हरियाणा में 264 अवैध कालोनियां होगी नियमित, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी मंजूरी

Haryana News: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के चार जिलों में बिजली उपभोक्ताओं बिजली बिल 1 महीने में देने के ऑप्शन की शुरुआत भी कर दी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु मोबाइल एप शुरू करने की भी घोषणा की है।
 

indiah1,Haryana News: हरियाणा प्रदेश में अवैध कॉलोनी में रह रही लोगों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। आज मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए हरियाणा प्रदेश की 264 अवैध कॉलोनीयों को नियमित करने की मंजूरी दे दी है।

आपको बता दे की चंडीगढ़ में आज हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अलग-अलग प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हुए “मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना" पोर्टल का शुभारंभ किया। जिस व्यक्ति की वार्षिक का 180000 से कम है वह व्यक्ति इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेश के चार जिलों में बिजली उपभोक्ताओं बिजली बिल 1 महीने में देने के ऑप्शन की शुरुआत भी कर दी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु मोबाइल एप शुरू करने की भी घोषणा की है। उपभोक्ता अब अपना बिजली बिल इस मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भर सकते हैं।

आपको बता दें की मुख्यमंत्री ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के 14 शहरों के लिए यह योजना बनाई गई है। इस योजना के अनुसार 14 शहरों के 10 हजार प्लाट लोगों के लिए उपलब्ध उपलब्ध होंगे।

इस योजना के अनुसार 450 स्क्वायर फीट तक के 50 हजार फ्लैट बनाकर गरीब परिवारों को दिए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्लॉट की कीमत 1 लाख जबकी फ्लैट की कीमत लगभग 7 से 8 लख रुपए हो सकती है।