{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana News: हरियाणा में जेपी नड्डा ने नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष , जानें किसे मिली ये बड़ी जिम्मेदारी 

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य इकाई के नए अध्यक्ष का नाम तय किया है।
 

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य इकाई के नए अध्यक्ष का नाम तय किया है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोनीपत के विधायक मोहनलाल बरौली को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मोहनलाल बड़ौली केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी हैं। उन्होंने 2024 में सोनीपत सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी से मामूली अंतर से हार गए थे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा में ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला है। बड़ौली को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ब्राह्मण वोट बैंक को अपने खेमे में करना चाहती है।