{"vars":{"id": "100198:4399"}}

हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम सैनी ले सकते है ये बड़ा फेंसला, जानें..

Haryana news:  ऐसे संविदात्मक कर्मचारियों को वर्गीकृत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है जिन्होंने समूह-बी, सी और डी में 10 साल से अधिक समय तक काम किया है।
 
Indiah1, चंडीगढ़ः हरियाणा की नायब सैनी सरकार ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। हरियाणा सरकार ने अचार सहिंता लगने से पहले ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा था।

बता दे की उस समय हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिया था कि वे 5 से 10 साल की अवधि के लिए ग्रुप-बी, सी और डी में सेवारत संविदात्मक कर्मचारियों के बारे में तुरंत सूचित करें। अभी इस नया अपडेट नहीं आया है अगर कुछ भी नया अपडेट आता है तो हम आपक इस बाते में जरूर अपडेट देंगे। 

निर्धारित प्रोफार्मा 7 वर्ष से अधिक लेकिन 10 वर्ष से कम की सेवा अवधि वाले संविदात्मक कर्मचारियों की कुल संख्या का विवरण मांगता है। इसी तरह, संविदात्मक कर्मचारियों का विवरण भी मांगा गया है, जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष से अधिक लेकिन 7 वर्ष से कम है।

इसके अलावा, पत्र में ऐसे संविदात्मक कर्मचारियों को वर्गीकृत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है जिन्होंने समूह-बी, सी और डी में 10 साल से अधिक समय तक काम किया है।