{"vars":{"id": "100198:4399"}}

DCB BANK फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहा है 9 % ब्याज , आज ही उठाएं इस योजना का लाभ 

DCB BANK is offering 9% interest on fixed deposits, avail the benefits of this scheme today itself.
 

अगर आप एफडी करवाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि डीसीबी बैंक DCB BANK फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आपको 9% ब्याज दे रहा है। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश करने का बहुत अच्छा विकल्प है। जिसके अंदर निवेश किए गए पैसा सुरक्षित माना जाता है पिछले काफी समय से आरबीआई (RBI) द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दर बढ़ा दी है। आज हम आपको DCB बैंक की फिक्स डिपाजिट (FD) योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। डीसीबी बैंक (DCB BANK) फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में बहुत अधिक ब्याज दे रहा है। जिसमें आपको अधिकतम 9.00% तक ब्याज मिल सकता हैं। डीसीबी  बैंक (DCB BANK) कम से कम 7 दिनों से लेकर 10 साल तक फिक्स डिपाजिट (FD) करवाने  की सुविधा दे रहा है। वर्तमान समय में यदि आप 1 साल से अधिक समय के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवाने जा रहे हैं तो बैंक आपको 8.00% से ज्यादा ब्याज दे रहा है।

DCB BANK  इस समय आम नागरिकों को 3.75 से लेकर 8.00 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज राशि दे रहा है। वही वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.25% से लेकर 8.50 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से ब्याज दे रहा है। आज हम इस लेख में आपको DCB BANK में फिक्स्ड डिपॉजिट  पर दिए जाने ब्याज दर के साथ-साथ किस प्रकार करवाएं फिक्स्ड डिपॉइट के बारे में  बताने जा रहे हैं। 


यह है DCB BANK की वर्तमान में 2 करोड़ से कम राशि  पर  फिक्स डिपॉजिट ब्याज दर

7 से 14 दिन तक 
 आम नागरिकों के लिए 3.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.25% ब्याज दर रहेगी।

15 45 दिन तक एफडी करवाने पर आम नागरिकों के लिए 3.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.25% ब्याज दर रहेगी।


46 से 90 दिन तक आम नागरिकों के लिए 4.00% और 
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.50% ब्याज दररहेगी।

91 से 6 महीने तक आम नागरिकों के लिए -6.25% और 
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए -6.75% ब्याज दर रहेगी।

12 महीने तक एफडी करवाने पर
 आम नागरिकों के लिए -7.15% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए -7.75% ब्याज दर रहेगी।

12 महीने 1 दिन से 12 महीने 10 दिन तक आम नागरिकों के लिए -7.25% और 
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए -7.75% ब्याज दर रहेगी।

12 महीने 11 दिन से 18 महीने 5 दिन तक आम नागरिकों के लिए -7.15% और 
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए -7.65% ब्याज दर रहेगी।

18 महीने से अधिक –699 दिन   तक 
 आम नागरिकों के लिए -7.50%
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए -8.25%

700 दिन से 26  महीने तक –
 आम नागरिकों के लिए -8.00%
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए -8.50%

26 महीने से 37 महीने तक   
 आम नागरिकों के लिए -7.60%
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए -8.50%

37 महीने से 38महीने तक 
 आम नागरिकों के लिए -7.90%
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए -8.40%


38 महीने  – 61 महीने  तक 
 आम नागरिकों के लिए -7.40%
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए -8.25%

61महीने  तक 


 आम नागरिकों के लिए -7.65%
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए -8.15%


60 महीने  से 120 महीने तक 
 आम नागरिकों के लिए -7.20%
 वरिष्ठ नागरिकों के लिए -7.75%