{"vars":{"id": "100198:4399"}}

7th Pay Commission: कर्मचारी-पेंशनर्स को सरकार का होली गिफ्ट, खबर पढ़ झूम उठेंगे कर्मी, सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी, जानें 

Salaary hike: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 4% डीए बढ़ाने का तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
 

7th Pay Commission: ओडिशा सरकार ने होली से पहले अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) को बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया है। ओडिशा सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलेगी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 14 मार्च को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब ओडिशा राज्य में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।

1 जनवरी से लागू होगा डीए
ओडिशा राज्य सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2024 से लागू किया जाएगा। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों 1 जनवरी, 2024 से लागू होंगे। इससे राज्य सरकार के 4.5 लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 4% डीए बढ़ाने का तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2024 से लागू होगा।

इसे मार्च के अंत में वेतन के साथ जमा किया जाएगा। इसमें कुल दो महीने का बकाया भी जोड़ा जाएगा। यह लगातार चौथी बार है जब डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 12,868.72 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

इससे पहले, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड ने राज्य के कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का उपहार दिया है। इन सभी राज्यों ने 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता दिया है। अब इन राज्यों के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत अधिक महंगाई भत्ता मिलेगा।