{"vars":{"id": "100198:4399"}}

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ग्राहकों की कर दी मौज, FD पर ब्याज दरों में की भारी बढ़ोतरी

State Bank of India made its customers happy, huge increase in interest rates on FD
 

indiah1:भारत देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों की मौज कर दी है। SBI ने आज फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर ग्राहकों की बल्ले बल्ले कर दी है। देश के अंदर लाखों ऐसे लोग हैं, जिन्होंने सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया में अपनी एफडी करवा रखी है।

इन ग्राहकों का उसे समय कोशिका ठिकाना नहीं रहा जब स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने आज फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.75% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया दौर की गई आज फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद अब 46 दिन से 179 दिन तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 4.75% से बढ़ाकर 5.50%, 180 दिन से 210 दिन तक की FD पर अब 5.75% की जगह 6.00% और 211 दिन से 1 साल से कम समय की FD पर अब 6.00% की जगह 6.25% ब्याज दरें कर दी गई हैं।

इसके अलावा ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद आज से ही यह ब्याज दरें देश में लागू हो गई हैं। बैंक द्वारा ब्याज की यह दरें 2 करोड़ रुपए की राशि से कम की FD पर दी जाएंगी।


फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई के नई ब्याज दरें रहेंगी इस प्रकार 

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा आज फिक्स डिपॉजिट पर नई ब्याज दरें लागू करने के बाद अब
7 से 45 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50% के दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 46 से 179 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर
5.50% की जगह 6.00% ब्याज मिलेगा। 180 से 210 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर
6.00% की जगह 6.50% ब्याज मिलेगा। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अब 211 दिन से 1 साल से कम समय के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.25% की जगह 
6.75%, 1 साल अधिक और 2 साल से कम समय के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.80% की जगह 
7.30%, 2 साल से अधिक और 3 साल से कम समय के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.00% की जगह 
7.50%, 5 साल से अधिक और 10 साल से कम समय के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75% की जगह 
7.25% ब्याज मिलेगा।