{"vars":{"id": "100198:4399"}}

352A नेशनल हाईवे बदलेगा जींद की किस्मत, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

352A नेशनल हाईवे बदलेगा जींद की किस्मत, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
 

हरियाणा प्रदेश के अंदर जींद जिले को सोनीपत से जोड़ने हेतु बनने जा रहा है नेशनल हाईवे 352A जींद की किस्मत बदल देगा। इस हाईवे पर निर्माण कार्य आजकल जोर-शोर से चल रहा है। आपको बता दें कि सोनीपत से जींद के बीच में सफ़र को आसान करने हेतु बनाए जा रहे 352 ए नेशनल हाईवे पर इन दिनों निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। यह हाईवे जल्द ही तैयार होकर जींद शहर के लोगों को अपनी सेवाएं देने जा रहा है।


आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 352A सोनीपत को जींद से जोड़ेगा। इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत  इस हाईवे का निर्माण कार्य 2 अलग कंपनियों किया जा रहा है। इस हाईवे की कुल लंबाई 80 किलोमीटर है जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। इस हाईवे का निर्माण कार्य सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जींद दो हिस्सों में चल रहा है।

इसके अलावा हरियाणा प्रदेश के जींद शहर को आने वाले दिनों में 6 नेशनल हाईवे से जोड़ने हेतु सरकार जोरों से काम कर रही है। इनमें से 152डी नेशनल हाईवे बनकर बिल्कुल तैयार हो चुका है। वहीं रोहतक से पंजाब जाने हेतु नेशनल हाई भी बनकर बिल्कुल तैयार हो चुका है। इसके अलावा कुछ नेशनल हाईवे पर काम जोरों से चल रहा है।

नेशनल हाईवे किसी भी देश की रीड की हड्डी माने जाते हैं। क्योंकि देश से जुड़े तमाम ट्रांसपोर्ट की सुविधा नेशनल हाईवे द्वारा ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाई जाती है। अगर किसी देश की रोड कनेक्टिविटी अच्छी है तो उस देश की अर्थव्यवस्था भी अच्छी होना लाजमी है।

अगर किसी एक ही शहर से 6 हाई-वे की कनेक्टिविटी हो जाए तो उस शहर का विकास आने वाले समय में तेज रफ्तार से होना लाजमी है। क्योंकि एक हाईवे ही विकास के अनेक दरवाजे खोल देता है, तो 6 हाईवे बनने के बाद आप उस शहर में होने वाले विकास का अंदाजा लगा सकते हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं हरियाणा प्रदेश के जींद जिले की जहां पर आने वाले समय में एक दो या तीन नहीं बल्कि 6-6 हाईवे से कनेक्टिविटी होने जा रही है। जींद में एक तरफ सोनीपत नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ जींद और पानीपत के बीच में सरकार स्टेट हाईवे बनाने जा रही है। इस हाइवे के निर्माण में हरियाणा सरकार 170 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। इस हाईवे का निर्माण कार्य सेंटर रोड फंड स्कीम के तहत किया जाएगा। यह हाईवे बनने के बाद जींद से पानीपत का सफर करने वाले हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।

152 डी का लाभ उठा रहे हैं जींद निवासी 

जींद शहर में 152 डी की कनेक्टिविटी होने के बाद शहर वासी इसका लाभ उठा रहे हैं। आपको बता दे की 152 डी बनने के बाद जींद के निवासियों का अंबाला और चंडीगढ़ का सफर आसान हो गया है। पहले चंडीगढ़ अंबाला जाने वाले मुसाफिरों को तीन से चार घंटे का समय लगता था लेकिन 152 डी बनने के बाद यही सफर 2 घंटे में आसानी से पुरा किया जा सकता है। वही इस नेशनल हाईवे के बनने के बाद जींद के नागरिकों का दिल्ली और राजस्थान का सफर भी आसान हो गया है।


रोहतक - जींद - नरवाना नेशनल हाईवे 352

जींद शहर को रोहतक और नरवाना से जोड़ने वाला हाईवे 352 बनकर तैयार हो चुका है। आपको बता दे की इस फोरलेन हाईवे की सौगात जींद वासियों को काफी सालों पहले दी गई थी लेकिन इस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। काफी लंबे समय बाद अब यह हाईवे बनकर बिल्कुल तैयार हो गया है और जींद शहर वासियों को अपनी सेवाएं दे रहा है। इस हाईवे के बनने के बाद जींद के लोगों का रोहतक दिल्ली के साथ-साथ पंजाब का सफर भी आसान हो गया है।

पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य होगा जल्द शुरू

आने वाले समय में जल्द ही जींद शहर की कनेक्टिविटी हरियाणा प्रदेश में बनने जा रहे पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे से कर दी जाएगी। इस नेशनल हाईवे को बनाने की मंजूरी मिल गई है और सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। यह हाईवे बनने के बाद करनाल, जींद, पानीपत, फतेहाबाद और सिरसा को जोड़ने का काम करेगा। इसके साथ-साथ जींद के लोगों का सिरसा का सफर भी आसान हो जाएगा। यह हाईवे सिरसा से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर तक बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने के बाद जींद के कपास व्यापारियों को सिरसा शहर की यात्रा करने में सुविधा होगी।

जम्मू-कटरा-दिल्ली नेशनल हाईवे 

NHAI द्वारा जम्मू कटरा दिल्ली नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। यह हाईवे जींद जिले के पीलूखेड़ा से होकर गुजरेगा। इस हाइवे के निर्माण के बाद जींद के लोगों को जम्मू कश्मीर का सफर करने में आसानी होगी।

इसके साथ-साथ यह हाईवे जींद शहर की दिल्ली से कनेक्टिविटी भी आसान कर देगा। इस हाइवे के निर्माण के बाद हरियाणा प्रदेश के अनेक जिले ट्रैफिक से निजात भी पा सकेंगे। यह हाईवे बनने के बाद जींद जिले का विकास एक बार फिर रफ्तार पकड़ते जा रहा है।

इस हाइवे के निर्माण के बाद और जींद की कनेक्टिविटी होने से उद्योगपतियों की नजर भी जिन जैसे शहर में अपने उद्योग स्थापित करने पर रहेगी।