{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Hisar Smart City: हरियाणा के हिसार शहर को मिलेगा मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी का दर्जा, शहर के साथ लोगो की बदल जायगी किस्मत,  जाने क्या होंगे फायदे

Hisar News: हिसार शहर के विकास में गति आएगी।  लोगो को भी आधुनिक सुविधाएँ प्राप्त होगी। हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी प्रदेश में पहले से चल रहे चार अथॉरिटी की तर्ज पर काम करेगी।

 

indiah1,हिसार: हरियाणा के हिसार जिले के लिए बड़ी अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है।  हिसार को भी हरियाणा सरकार ने मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (HMDA) बनाने का निर्णय किया है। हिसार राज्य में 22 जिलों में से पांचवां शहर होगा, जिसके विकास के लिए एक अथॉरिटी बनाई जाएगी। बता दे की इस कड़ी में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला में पहले से ही अथॉरिटी हैं।
हिसार जिले के लोगो को भरपूर फायदा 


बता दे की की हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी विधेयक 2024 के प्रारूप को मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मंजूर कर दिया है। हिसार महानगर प्राधिकरण (HMDA) को हरियाणा सरकार ने बनाया है ताकि शहर के विकास को चार चाँद लग सके।

इससे हिसार शहर के विकास में गति आएगी।  लोगो को भी आधुनिक सुविधाएँ प्राप्त होगी। हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी प्रदेश में पहले से चल रहे चार अथॉरिटी की तर्ज पर काम करेगी।

 
शहर को मिलेगा अनूठा फायदा 


जानकारी के अनुसार बता दे की कमल गुप्ता ने बताया कि हिसार मेट्रोपोलिटन डिवलेपमेंट ऑथोरिटी का अध्यक्ष होगा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरिष्ठ IAS आफिसर होगा। 

उनका कहना था कि हिसार को महानगर का दर्जा मिलने पर शहर की की तस्वीर बदल जाएगी और बड़े परियोजनाओं के आने से शहर का का तेजी से विकास भी होगा।