{"vars":{"id": "100198:4399"}}

मोहनलाल बड़ौली के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी

मोहनलाल बड़ौली के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
 

मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी छुएगी नई ऊंचाईयां - कैप्टन योगेश

सफीदों - हरियाणा प्रदेश में भाजपा पार्टी द्वारा मोहन लाल बड़ौली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व सफीदों हलके के वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन योगेश कुमार के कार्यालय पर मिठाइयां बांटकर और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशी मनाई गई।

कैप्टन योगेश कुमार ने मोहन लाल बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने एक निष्ठावान कार्यकर्त्ता प्रदेश अध्यक्ष चुना है जो प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम किया है। अब हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में प्रदेश पार्टी नई ऊंचाईयां छुएगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर खुशी मनाई।