{"vars":{"id": "100198:4399"}}

जुलाना के लंगरघर पर पूर्व सैनिकों की हुई बैठक

जुलाना के लंगरघर पर पूर्व सैनिकों की हुई बैठक
 

जुलाना कस्बे के लंगरघर पर पूर्व सैनिकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक जीत सिंह ने ही। पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए जीत सिंह ने कहा कि जुलाना में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए कैंटीन की व्यवस्था होनी चाहिए। कैंटीन की मांग को लेकर कई बार पूर्व सैनिक सांसद, विधायक और उपायुक्त तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई भी समाधान नही हो पाया है। कैंटीन के अलावा सैनिकों के सम्मान के लिए एक पार्क की व्यवस्था भी जुलाना में होनी चाहिए। पूर्व सैनिक नरेंद्र लाठर ने कहा कि जब गोहाना और सफीदों में पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन खोली जा सकती है तो जुलाना में क्यों नही। पूर्व सैनिकों को सामान लेने के लिए जींद या रोहतक का रूख करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस मौके पर विरेंद्र, जगदीश, रामभज, कर्मबीर, बलराज आदि मौजूद रहे।

देश में बढ़ रहे है महिलाओं पर अत्याचार: लाजवंती ढिल्लो

महिला कांग्रेस की मीटिंग महिला जिलाध्यक्ष लाजवंती ढिल्लो की अध्यक्षता में हुई। जिला पर्यवेक्षक श्वेता ढूल, जिला उपाध्यक्ष सुमन राठी ने मुख्य रूप से मीटिंग में हिस्सा लिया। ब्लॉक स्तर पर गठित की गई कार्यकारिणी के पदाधिकारी मीटिंग में पहुंचे। मीटिंग में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव के मध्यनजर बूथ स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मीटिंग की जानकारी देते हुए लाजवंती ढिल्लो ने कहा कि देश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचारों को रोकने के लिए महिला संगठन मजबूती से लड़ेगा। किसानों, महिलाओं के हितों को लेकर निरंतर मुद्दे संगठन उठाने का काम करेगा। देश, प्रदेश का भला कोई पार्टी कर सकती है तो वो कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी में ही महिलाओं के हित सुरक्षित है। आज कोई सुरक्षित नहीं है। निरंतर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रदेश को बेरोजगारी में भाजपा ने नंबर वन बना दिया है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद महिलाओं के हितों को लेकर अनेकों योजनाएं बनाई जाएगी। प्रदेश को विकास, रोजगार के मामले में नंबर वन पर कांग्रेस लेकर जाएगी। इस मौके पर सुजानी देवी, मीना देवी, मोनिका, नेहा, पूजा रानी, रेखारानी, कमलेश, लक्ष्मी, सुशीला मौजूद रही।