{"vars":{"id": "100198:4399"}}

पूर्व मुख्यमंत्री का किसानों ने किया विरोध, दिखाए काले झंडे, पुलिस ने लिया कस्टडी में 

डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि किसानों को.....
 

Guhla Chikha News: जहां सभी दलों के नेता हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं कुछ नेताओं को किसानों और ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी किसानों ने विरोध किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया।

किसान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दौरे का विरोध कर रहे थे। किसानों ने काले झंडे लहराए और नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपनी कस्टडी में ले लिया।  

डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि किसानों को हिरासत में ले लिया गया है। किसान रैली स्थल की ओर बढ़ रहे थे, जिसे रोक दिया गया, लेकिन वे नहीं रुके और तहसीलदार गुहला मंजीत मलिक के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर किसानों को हिरासत में ले लिया गया है।