{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana: हरियाणा श्रमिकों का पहला जत्था इजराइल रवाना 

सैलरी 1.35 लाख प्रति महीना 
 

Haryana News: हरियाणा से श्रमिकों का पहला जत्था मंगलवार को इजरायल के लिए रवाना हुआ। हरियाणा सरकार की मदद से 8199 श्रमिकों में से 219 को इजरायल जाने के लिए चुना गया है। 

देश छोड़ने से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन श्रमिकों से बात की। समझौते के अनुसार, इन श्रमिकों को इज़राइल में कम से कम एक वर्ष और अधिकतम पांच वर्ष तक रहना होगा। इनको हर महीने 1 लाख 35 हजार रुपये का वेतन मिलेगा।

बता दें कि, पिछले साल हरियाणा सरकार ने इजरायल में काम करने के इच्छुक लोगों से दस हजार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए 8199 श्रमिकों ने आवेदन किया था। इनमें से 1909 श्रमिकों का चयन किया गया। बाद में कौशल परीक्षण के दौरान केवल 219 श्रमिकों का चयन किया गया।