{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana News: हरियाणा में फिर गरजेंगे अमित शाह, 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में विधानसभा चुनाव की बनाएंगे रणनीति

Amit Shah Haryana Vijit:  हरियाणा विधानसभा चुनाव में करीब 100 दिन बचे हैं। भाजपा हाल के लोकसभा चुनावों में मिली हार से उबरने की कोशिश कर रही है
 
Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में करीब 100 दिन बचे हैं। भाजपा हाल के लोकसभा चुनावों में मिली हार से उबरने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। अमित शाह हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। भाजपा नेता राम विलास शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान शाह विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। उनके कार्यकर्ताओं की बैठक करने की संभावना है। चुनावी रणनीति का मंत्र देंगे। बैठक में भाजपा के अन्य नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

राम विलास शर्मा ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है और तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यहां तक कि राव दान सिंह को भी महेंद्रगढ़ में समर्थन नहीं मिला। चुनाव में कांग्रेस की हार होगी।