{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana: सिरसा से ये होंगे इनेलो के उम्मीदवार, देखें अभय चौटाला क्या बोले 

हरियाणा में इनेलो मजबूत प्रदर्शन करेगी  
 

Sirsa News: इनेलो के प्रदेश महासचिव और विधायक अभय सिंह चौटाला और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने शहर की अनाज मंडी में रानीयां निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक की। 

बैठक में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला और पगड़ी पहनकर विधायक अभय और रामपाल माजरा का जोरदार स्वागत किया। बैठक में हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विधायक अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो लोकसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी और हरियाणा में जीत का झंडा फहराएगी। सिरसा, कुरुक्षेत्र और हिसार लोकसभा क्षेत्रों से इनेलो के उम्मीदवार रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। इनेलो केवल एक आम कार्यकर्ता को टिकट देकर सिरसा से चुनाव लड़ेगी। 

प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा क्षेत्रीय दलों को तोड़ने का काम किया है। भाजपा के इशारे पर हरियाणा में इनेलो टूट गया था। महाराष्ट्र में शिवसेना बंटी हुई थी और पंजाब में अकाली दल पर बुरी नजर है। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह कारीवाला, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मवीर नैन, सुभाष नैन, जसवीर जस्सा, पवन बाथला, नैना झेराड, मंजू बाजीगर, हरपाल सिंह रंधावा, जोंटी धनजू आदि उपस्थित थे। उपस्थित थे।