{"vars":{"id": "100198:4399"}}

जींद के प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल इंडियन आइकॉन अवार्ड 2024 से से हुए सम्मानित
 

जींद के प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल इंडियन आइकॉन अवार्ड 2024 से से हुए सम्मानित
 
 

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल को सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए इंडियन आइकॉन अवार्ड 2024 से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान बेस्ट सोशल वर्कर आॅफ द ईयर की श्रेणी में दिया गया है। सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। राजकुमार गोयल को मिले इस सम्मान पर शहर की विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।


लगातार 25 सालों जुडे हैं से समाज सेवा से 

राजकुमार गोयल जींद के एक प्रमुख समाजसेवी हैं। वे पिछले लगातार 25 सालों से समाज सेवा से जुडे हैं उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। उनका योगदान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर इत्यादि क्षेत्रों में विशेष रूप से उल्लेखनीय है। समय समय पर जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में बढ़ रहे विवादों को पंचायती तौर पर निपटाने  में भी वे हमेशा अग्रणी रहते हैं। उनका गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए बड़ा योगदान है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए भी उन्होंने कई अच्छी पहल की है जैसे निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन और अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को लेकर आवाज उठाना। पर्यावरण और पौधारोपण को लेकर को भी वे समय-समय पर कार्य करते रहते हैं। स्वच्छता अभियान में भी वे सक्रिय रहे हैं। वे समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन भी करते रहते हैं। वे सामाजिक न्याय के तहत गरीब व दबे कुचले लोगों की आवाज भी उठाते रहते हैं। कोरोना काल में भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को भूला नहीं जा सकता। उन्होंने कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से न डरते हुए अस्पतालों में जा-जा कर मरीजों की जो सेवा की वह अपने आप में एक उदाहरण है। राजकुमार गोयल द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों ने समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वास्तव में समाज के प्रति समर्पण भाव ने राजकुमार गोयल को जींद और आस-पास के क्षेत्र में एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। इस मौके पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि उन्हें जो यह सम्मान दिया गया है उसके लिए वे आयोजकों के तहदिल से आभारी हंै। गोयल ने कहा कि समाज सेवा को उन्होंने अपना धर्म बना लिया है। समाज सेवा करने से जहां जरूरतमंदो की सहायता होती है वही साथ ही खुद के मन को भी बडी शांति मिलती है। उन्होंने संदेश दिया कि हम सबको भी समय-समय पर समाज सेवा करते रहना चाहिए। समाज सेवा करना समाज का सबसे बड़ा धर्म का कार्य है और धर्म के कार्य में हम जितनी ज्यादा आहुति डाल सकते है उतनी डालनी चाहिए।