{"vars":{"id": "100198:4399"}}

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में किसान छात्र एकता संगठन ने हेल्प डेस्क लगाया 

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में किसान छात्र एकता संगठन ने हेल्प डेस्क लगाया 
 

 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पहली मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को यूजी कोर्स औऱ यूजी डिप्लोमा की जारी की गई थी।  जिसकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 जुलाई और 12 जुलाई को होनी है और 11 जुलाई से एंट्रेंस टेस्ट भी शुरू हो गए है जिसके चलते किसान छात्र का संगठन के पदाधिकारीयों ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में हेल्प डेस्क का आयोजन किया |

विश्वविद्यालय उप-प्रधान अभिषेक जुलाना ने कहा कि प्रत्येक विभागों में जाकर छात्र-छात्राओं की मदद की | विश्वविद्यालय में आने वाले छात्रों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी |हर वर्ष किसान छात्र एकता संगठन विद्यार्थियों के मदद के लिए हेल्प डेस्क का आयोजन करता है| उसे समय-समय पर विद्यार्थियों को आने वाली समस्याओं का निवारण करवाने के लिए आवाज उठाता और समाधान करवाता रहता है |

विश्वविद्यालय छात्र प्रमुख अरविंद मुंडे ने बताया कि किसान छात्र एकता संगठन लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास रखने वाला संगठन है इसमें प्रत्येक छात्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है| सचिव वेदपाल पाथरी ने कहा की विश्वविद्यालय में आने वाले भाई बहनों की यथा सम्भव हर मदद की जायेगी |पूर्व में भी संगठन ने छात्र छात्रा के घर से लेकर विश्वविद्यालय में आने वाली हर समस्याओं का समाधान करवाया है।

संगठन हमेशा हर तरह की समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर


सह सचिव आशीष ने कहा कि संगठन हमेशा हर तरह की समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर है पहले भी बहुत सारी समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से मिले हैं और लगातार का समाधान करवाते हैं अगर आगे भी ऐसी कोई परेशानी आती है किसान छात्र एकता संगठन समाधान करवाने के लिए सबसे पहले तैयार मिलेगा |

अगर किसी विद्यार्थी को परेशानी होती है तो वह हमसे सम्पर्क कर सकता है |इस मौके पर आशा तन्नू स्नेहा नीरज मोहित आदि मौजूद रहे |