{"vars":{"id": "100198:4399"}}

नायब सैनी सरकार ने हरियाणा के इस जिले को दी बड़ी सौगात, 227 करोड़ की 32 परियोजना का किया उद्घाटन

नायब सैनी सरकार ने हरियाणा के इस जिले को दी बड़ी सौगात, 227 करोड़ की 32 परियोजना का किया उद्घाटन
 

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के एक जिले को 227 करोड़ की 32 परियोजनाओं का उद्घाटन कर बड़ी सौगात दी है। नायब सैनी सरकार ने पानीपत जिले के लोगों को कि आज 32 परियोजनाओं का उद्घाटन कर बल्ले बल्ले कर दी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आज जिला पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 227 करोड़ से अधिक की लागत की 32 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 36 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और लगभग 191 करोड़ रुपए की लागत की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

पानीपत जिले की शहरी और ग्रामीण विधानसभा हेतु खर्च होंगे 20 करोड रुपए


मुख्यमंत्री ने आज पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु 10 करोड़ रुपए और पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए भी 10 करोड़ की राशि मंजूर करने की घोषणा की है। इस प्रकार पानीपत शहरी विधानसभा और ग्रामीण विधानसभा दोनों को मिलाकर कुल 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के लगभग 10 साल का कार्यकाल पिछली सरकारों के 48 वर्षों पर भारी पड़ रहा है। हरियाणा प्रदेश कि भाजपा सरकार बचे हुए दिनों में केंद्र सरकार से मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी।