{"vars":{"id": "100198:4399"}}

ओबीसी वर्ग की हो गई बल्ले-बल्ले, सरकार ने क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर की 8 लाख रुपए 

ओबीसी वर्ग की हो गई बल्ले-बल्ले, सरकार ने क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर की 8 लाख रुपए 
 

हरियाणा प्रदेश के अंदर ओबीसी वर्ग की बल्ले बल्ले हो गई है। हाल ही में नायब सैनी सरकार ने क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर आठ लाख करने पर जींद में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कहा कि क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करना नायब सरकार की पिछड़ा वर्ग को नायाब सौगात है।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की वर्षों पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 23 जून को मंजूर कर ओबीसी वर्ग का दिल जीत लिया है। इसके लिए रविवार को यह प्रदेश कार्यकारिणी ध्वनि मत से मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रस्ताव पारित करती है। कांबोज ने कहा कि 23 जून को मुख्यमंत्री जीने जहां क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाई वहीं विशेष भर्ती अभियान द्वारा ओबीसी श्रेणी की रिक्त पड़ी सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की है। 


धर्मशालाओं के सौंदर्यकरण एवं नवीनीकरण के लिए 100 करोड़ रुपए आंबटित कर "सबका साथ, सबका विकास" को  किया सार्थक


कांबोज ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 हजार से 20 हजार रुपए की छात्रवृति देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य की अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के सौंदर्यकरण एवं नवीनीकरण के लिए 100 करोड़ रुपए आंबटित कर "सबका साथ, सबका विकास" को सार्थक किया है।

ओबीसी मोर्चा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी में ध्वनि मत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया कि उन्होंने हरियाणा प्रदेश में ओबीसी वर्ग से एक कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री नामित किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री फनिंदर नाथ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश का आम चुनाव में समय नहीं बचा है इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रदेश एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को बनाने में ओबीसी वर्ग का अहम योगदान है।

गत लोक सभा चुनाव में भी पिछड़ा वर्ग के लोगों ने भाजपा को भरपूर मात्रा में वोट करके तीसरी बार केंद्र में भाजपा की मोदी की केंद्र में सरकार बनाने में मदद की है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रछपाल वर्मा, सह प्रभारी राहुल नागर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल व रामेश्वर प्रजापति, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख संदीप वर्मा, जिलाध्यक्ष बलविंदर धीमान आदि उपस्थित रहे।