{"vars":{"id": "100198:4399"}}

अम्बाला जिले में प्रॉपर्टी हुई महंगी, प्लॉटों के रेट में हुआ भारी इजाफा 

Property becomes expensive in Ambala district, huge increase in the rates of plots
 

हरियाणा प्रदेश के अम्बाला जिले में प्रॉपर्टी के दामों में तेजी देखने को मिल रहा है। अंबाला शहर में अब प्लाट के दाम प्रति गज के हिसाब से बढ़ गए हैं। इसके साथ-साथ अंबाला जिले में खेती योग्य भूमि भी के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लोगों को अम्बाला शहर में प्लॉट के  काफी तगड़े दाम मिल रहे हैं। पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी के क्षेत्र में अम्बाला ग्रोथ कर रहा है। इसके पीछे का कारण इंडस्ट्रियल क्षेत्र में हो रही तरक्की को माना जा रहा है। वहीं ग्रामीण युवा पहले की संख्या में ज्यादा शहरों की तरफ रुख कर रहे हैं। प्रॉपर्टी के दाम अम्बाला में वैसे भी बड़े हुए थे लेकिन अब अम्बाला जिले के लोगों ने अचानक से प्रॉपर्टी के दामों में उछाल आने से खुश नजर आ रहे है। 


अंबाला शहर निवासी प्रॉपर्टी डीलर घनश्याम तिवारी बताते हैं कि बहुत दिनों बाद अम्बाला में प्रॉपर्टी के दामों में इतना उछाल देखने को मिला है। अम्बाला चंडीगढ़ से  जुड़ा हुआ क्षेत्र है। इसके अलावा अम्बाला में अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री बढ़ने लगी है जिससे लोगों को रोजगार के साधन मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे अम्बाला जिले का विकास हो रहा है, वैसे-वैसे प्रॉपर्टी के रेट भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इस बढ़ोतरी के चलते अब अम्बाला शहर में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों को पहले से काफी अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं जिन लोगों ने पहले से प्लॉट खरीद रखे हैं, उन्हें अब अपने प्लॉट की काफी अधिक कीमत मिल रही है। प्रॉपर्टी के दामों में अभी हाल ही में अम्बाला जिले में बढ़ोतरी बताई जा रही है। शहर के लोगों का मानना है कि प्रॉपर्टी के दामों में लोगों का शहर की तरफ ज्यादा रुझान के चलते यह बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अम्बाला के साथ-साथ इन जिलों में भी बढ़े प्रॉपर्टी के दाम

हरियाणा प्रदेश अम्बाला के साथ-साथ  कैथल और रेवाड़ी में भी प्रॉपर्टी के दाम अब आसमान छूने लगे हैं। अभी हाल ही में भिवानी शहर में जो प्लॉट हमें 45 से 50 हजार रुपए गज के हिसाब से मिल रहे थे। उनकी कीमत अब 80 से 90 हजार रुपए गज हो गई है। वही रेवाड़ी में भी प्रॉपर्टी के दामों ने आसमान छूना शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर कैथल में प्लॉट की कीमत एक लाख से 1 लाख रुपए गज से भी ऊपर चली गई है। इसके साथ-साथ रेवाड़ी जिले के कुछ कस्बों में भी हाल ही के दिनों में प्रॉपर्टी के दामों में भारी उछाल देखने को मिला है।