{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Sirsa News: बीजेपी नेता अशोक तंवर बोले 'आप पार्टी' में दम नहीं, विपक्ष के पास कोई उम्मीदवार नहीं 

पार्टी बोलेगी तो लडूंगा चुनाव- तंवर 
 

Sirsa News: सिरसा में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि, आम आदमी पार्टी में खाली की गारंटी वाले लोग है। न इनमें दम है और न ही इनके नियम है। आप की ना चर्चा करें तो बेहतर है। हरियाणा के मानचित्र से आप गायब हो जाएगी। पैकिंग उन्होंने शुरू कर दी है। हरियाणा से उनका माॅडल ऐसा ही है, थोडे दिन सांठ गांठ करो और दूसरे प्रदेशों में जहां सरकार है, वहां पर खुद को मजबूत करो।  

तंवर ने कहा कि, आज दिल्ली से लेकर पंजाब तक सब जगह चुनाव होगा तो उसमें आम आदमी पार्टी पूरी तरह से बेनकाब हो जाएगी। जिस मॉडल की वह बात करते थे। उस मॉडल को देश कबूल नहीं करने वाला।

लोकसभा चुनावों को लेकर अशोक तवंर ने कहा कि, मेरी प्राथमिकता जमीनी स्तर पर काम करने की रही है। मैं जमीन से जुड़ा हुआ आमदी हूं। पहले भी संगठन ने जो दायित्व दिया, वह निभाया है। आज भी संगठन जो दायित्व देगा निभाउंगा। भाजपा में शामिल होने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे हम तो नर्सरी में दोबारा एडमिशन ले रहे है। भाजपा में काम करने का तरीका व शैली सिखेंगे। पार्टी के आदेश को निभाने का कार्य करेंगे। 

उन्होंने कहा अगर पार्टी चुनाव लड़ने को कहेगी तो चुनाव लड़ेंगे। पार्टी संगठन के लिए कार्य करने को कहेगी तो संगठन मजबूत करने का कार्य करेंगे। प्रदेश में 10 की 10 लोकसभा हम जीतेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डॉ. अशोक तवंर ने कहा कि विपक्ष 10 सालों से अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर पाया है। विपक्ष के पास कोई उम्मीदवार ही नहीं है, जो चुनाव लड़ सके। भाजपा का एक साधारण वर्कर भी चुनाव लड़ने का मादा रखता है।