{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Sirsa: भाजपा प्रत्याशी का विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे, गाड़ी के आगे लेटे

पुलिस के साथ हुई झड़प
 

Sirsa News: भाजपा के सभी नेता आगामी चुनाव के लिए हरियाणा में प्रचार कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेताओं को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अशोक तंवर सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। बीते दिन अशोक तंवर रानिया विधानसभा पहुंचे। किसानों ने इसका पुरजोर विरोध किया। 

इस बीच किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने किसानों पर हल्का बल प्रयोग भी किया, जिसमें कई किसानों को मामूली चोटें भी आईं।

गौरतलब है कि कल रानिया विधानसभा के विभिन्न गांवों में तंवर का जनसंपर्क अभियान चला था। इस दौरान काले झंडे लिए किसान संत नगर गांव में उनका स्वागत करने के लिए खड़े थे। जैसे ही तंवर का काफिला गाँव से निकलने लगा, गुस्साए किसानों ने काले झंडे दिखाए और वाहन के सामने लेट गए। 

किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वीडियो में, यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किसान आगे भाग रहे हैं और पीछे पुलिस कर्मी उन्हें डंडों से धमकी दे रहे हैं। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है जब अशोक तंवर को भाजपा के विरोध का सामना करना पड़ा है।