{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Fatehabad News: हरियाणा प्रदेश के भट्टू गांव में पुरातत्व विभाग को खुदाई के दौरान मिली 11वीं शताब्दी की भगवान विष्णु और गणेश की प्रतिमाएं

अधिकारियों के अनुसार खोदाई के दौरान निकली भगवान विष्णु व भगवान गणेश की प्रतिमाएं खंडित हैं। भगवान विष्णु की प्रतिमा खेत में काम कर रहे किसानों को मिली।
 

indiah1,Fatehabad News: हरियाणा प्रदेश के फतेहाबाद जिले के भट्टू गांव में पुरातत्व विभाग को खुदाई के दौरान भगवान विष्णु और भगवान गणेश की प्रतिमाएं मिली है।

पुरातत्व विभाग को जिले की दूसरी पुरातत्व साइट पर फतेहाबाद जिले के गांव भट्टू में भगवान विष्णु व भगवान गणेश  की दो प्रतिमाएं मिलने से लोगों में खुशी की लहर है।

पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि खुदाई के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा कुछ दिन पहले मिली थी और भगवान विष्णु की प्रतिमा अभी हाल ही में ही मिली है।

अधिकारियों के अनुसार खोदाई के दौरान निकली भगवान विष्णु व भगवान गणेश की प्रतिमाएं खंडित हैं। भगवान विष्णु की प्रतिमा खेत में काम कर रहे किसानों को मिली।

किसानों ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को बुलाकर यह मूर्ति उनको सौंप दी।

पुरातत्व विभाग की उपनिदेशक डा. बुनानी भट्टाचार्य ने बताया कि भगवान विष्णु की जो प्रतिमा उन्हें मिली है वह 11वीं शताब्दी की हैं और भगवान गणेश की प्रतिमा 650 ईसवीं की मानी जा रही है।


उन्होंने बताया कि इस तरह की विशाल मूर्तियों का प्रचलन परमार वंश के साम्राज्य में पाया जाता था।