{"vars":{"id": "100198:4399"}}

प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था के विरोध में जींद में13 को लगेगी व्यापारी न्याय चौपाल

प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था के विरोध में जींद में13 को लगेगी व्यापारी न्याय चौपाल
 

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कम्प्यूटर ने कहा कि 13 जुलाई को व्यापारी न्याय चौपाल होगी, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दीपक बावरिया होंगे। इस न्याय चौपाल में सभी व्यापारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगें और जो व्यापारी अपने-अपने तरीके से व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा रियायत मिले तो हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दीपक बावरिया व्यापारियों की सुविधा के लिए सुझाव लेंगे।

मुहाबीर कम्प्यूटर ने बताया कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है हर रोज फिरौती, अपहरण, हत्यायें की घटनाएं अपराधी दिन-दिहाड़े घटनाओं को अंजाम देते हैं।

व्यापारियों में इन घटनाओं को लेकर भय का खौफ है और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि 50-50 राऊंड गोलियां दिन-दहाड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर चलाकर फिरौतियों के लिए मजबूर कर रहे हैं तथा ऊपर से व्यापारियों को भ्रष्ट अधिकारी जी.एस.डी. के नाम से अवैध छापेमारी करके भय का वातावरण पैदा कर रहे हैं तथा प्रदेश सरकार की नीतियों से मिडल क्लास व्यापारी मंदी की मार से जूझ रहा है।

महाबीर कम्प्यूटर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र तैयारी कर रही है। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया जीन्द व्यापारी संगठनों से बातचीत करके व्यापारियों को ज्यादा-से-ज्यादा राहत मिले तथा व्यापारियों की मांगों को लेकर घोषणा-पत्र में शामिल किए जाएं। महाबीर कम्प्यूटर ने प्रैसवार्ता में सम्बोधित करते हुए कहा कि 13 जुलाई को व्यापारी न्याय चौपाल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।

उन्होंने कहा कि ऐसा पहला कार्यक्रम है। इस न्याय चौपाल के कार्यक्रम को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह है और व्यापारी ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचेगें। महाबीर कम्प्यूटर ने कहा कि व्यापारी वर्ग अपनी सुरक्षा मांगता है अगर प्रदेश में सुरक्षा नहीं तो प्रदेश का विकास और आर्थिक व्यवस्था में उन्नति नहीं हो सकती, क्योंकि व्यापारी अमन-चैन चाहता है और प्रदेश में अमन-चैन होगा तो नए-नए उद्योग स्थापित होंगे और ज्यादा से ज्यादा पूंजी निवेश होगा और ज्यादा से ज्यादा रोजगार के साधन जुटेगें। 

अप्रिय घटनाओं से व्यापारियों को हो रहा है काफी आर्थिक नुकसान


व्यापारी सरकार का खजाना भरने में अहम योगदान देता है लेकिन व्यापारियों को कोई समस्या आती है तो उनकी सुनने वाला कोई नहीं। हर रोज व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में प्रदेश में आगजनी की घटनाओं से व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। सरकार इस भरपाई के लिए कोई कदम नहीं उठा रही और ना ही इनके लिए कोई पॉलिसियां बना रही।

व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स भरकर सरकार का खजाना भरता है इसके लिए सरकार को व्यापारियों के लिए सम्मान करदाता पैंशन लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रतिपक्ष की अहम जिम्मेवारियों और प्रतिपक्ष की जिम्मेवारियों का निर्वाह करने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रभारी दीपक बावरिया व्यापारियों के पक्ष में रूबरू हो रहे हैं और व्यापारियों को विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया सभी संगठनों के साथ न्याय चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। ये प्रदेश की तरक्की के लिए सराहनीय कदम है। 

यह व्यापारी रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद 

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव सुरेश जिंदल, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के उप-प्रधान आई.डी. गोयल, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के नगर प्रधान ईश्वर बंसल, करियाणा एसोसिएशन के उप-प्रधान संजय मसाले वाले, रोहतक रोड फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र गोयल, राकेश सिंगल, उप-प्रधान रामबिलास मित्तल, व्यापार मंडल के सलाहाकार राजकुमार गोयल, इलैक्ट्रोनिक एसोसिएशन के प्रधान आनन्द जैन, फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान गौरव बंसल, कपडा एसोसिएशन के प्रधान राजेश काजी, सब्जी मंडी करियाणा एसोसिएशन के प्रधान मुनीष गर्ग, सावर गर्ग, संगठन मंत्री रामफल फौजी, अग्रोहा धाम विकास संगठन के युवा प्रधान नीरज गोयल, सुमित सिंगला, महेश बंसल, अग्रोहा विकास ट्रस्ट के प्रधान अशोक गोयल, आजाद रेढू, राजेश शर्मा, सौरभ शर्मा, रेडीमेड एसोसिएशन के प्रधान जयकुमार गोयल, सागर इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।