{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana Weather Forecast: आज रात से बदलेगा मौसम, हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका 

Haryana Weather Update : कई जिलों में भारी बारिश की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 12 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
 
Haryana Weather Forecast: गुरुवार रात से मौसम में बदलाव संभव है। मौसम विज्ञानियों ने 11 जुलाई की रात से हवाओं में बदलाव के साथ राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
इसके बाद, 14 और 15 जुलाई को मानसून हवाओं की गतिविधि फिर से कम होने की संभावना है। बुधवार को मौसम में बदलाव के कारण तापमान अधिक बना रहा। 
कई जिलों में भारी बारिश की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 12 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। बाढ़ के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
15 जुलाई तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 15 जुलाई तक हरियाणा में मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

चूंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 11 जुलाई से फिर से सक्रिय होने की संभावना है, इसलिए गुरुवार की देर रात से 13 जुलाई के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, लेकिन 14 और 15 जुलाई के दौरान मानसून हवाओं की गतिविधि में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के जिलों में कुछ स्थानों पर और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में थोड़ी कमी आएगी और वायुमंडल में नमी की मात्रा बढ़ेगी।