{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Haryana News: हरियाणा में JJP नेता की दिनदहाड़े गोलिया मारकर हत्या, CCTV में दिखे 4 बदमाश

Crime News: हिसार के हांसी में उपद्रवियों ने सैनी हीरो एजेंसी के मालिक जेजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। 
 

Haryana News:  हिसार के हांसी में उपद्रवियों ने सैनी हीरो एजेंसी के मालिक जेजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश एजेंसी के पास आए और मालिक रवींद्र सैनी पर 3 गोलियां चलाईं। उन्हें हांसी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर की घेराबंदी कर दी गई है।

इस बीच, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें 4 बदमाश बाइक पर भागते हुए दिखाई देते हैं।

हिसार में 15 दिनों में किसी वाहन एजेंसी पर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले, इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में गोलीबारी हुई थी।

एक साल पहले 3 लोग भी मारने आए थे
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 3 साल पहले 3 लोग हथियारों के साथ पकड़े थे। उन्होंने खुलासा किया था कि वह रविंद्र सैनी को मारने आए थे। इसके बाद रविंद्र ने पुलिस से सिक्योरिटी मांगी थी। पुलिस ने उन्हें एक गनमैन दिया था।

सैनी शाम को 6 बजे एजेंसी के बाहर खड़े थे। जबकि गनमैन अंदर था। तभी बाइक सवार बदमाश आए और उन पर गोलियां चला दी। सैनी को 3 गोलियां लगी। जिसके बाद पूरे शोरूम में खलबली मच गई। उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV में भागते दिखे 4 बदमाश
बदमाश वारदात से पहले आते और फिर भागते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। 2 फुटेज सामने आई हैं। इसमें पहले सीसीटीवी में 3 बदमाश रविन्द्र सैनी​​ की एजेंसी की तरफ पैदल आते हुए दिख रहे हैं। बदमाशों ने मुंह नहीं ढके थे।

वहीं दूसरी फुटेज बदमाशों के भागते हुए की है। जिसमें एजेंसी की तरफ पैदल गए 3 बदमाश सैनी पर फायरिंग करने के बाद भागे और फिर आगे जाकर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ बैठकर फरार हो गए।

बजरंग बोले- सरकार अपराध खत्म करने के लिए पुलिस को छूट दे
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने रविंद्र सैनी की हत्या पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार को अपराधियों का पुख्ता से पुख्ता इलाज करना चाहिए। प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज कायम है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी दिनदहाड़े दुकानों पर फायरिंग करके व्यापारियों से फिरौती व मंथली मांग रहे हैं। सरकार को अपराध खत्म करने लिए पुलिस प्रशासन को खुली छूट दे देनी चाहिए।