{"vars":{"id": "100198:4399"}}

CBSE 12th Class Results 2024 out: CBSE ने घोषित किया 12वीं का परिणाम, 87.98 फीसदी स्टूडेंट हुए पास 

यहाँ देखें CBSE 12th Results 2024 
 

CBSE Results 2024: सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 12वीं में 87.98 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 

छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में त्रिवेंद्रम ने 91.52 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 6.40 प्रतिशत अधिक रहा। 

त्रिवेंद्रम पूरे देश में सबसे आगे है। इस बार 99.91 फीसदी छात्र पास हुए हैं। दिल्ली पश्चिम का पास प्रतिशत 95.64 है। दिल्ली ईस्ट का पास पर्सेंटेज 94.51 फीसदी रहा है। टॉपर की घोषणा नहीं की गई है।