{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Doubtwa Song Out Now: फिल्म लापता लेडीज का पहला गाना 'डाउटवा' हुआ रिलीज़ 

गाने को देख नहीं रोक पाएंगे आप हंसी 
 

Doubtwa Song Out Now: लापता लेडीज फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही जारी किया गया था। अब इस फिल्म का एक गाना 'डाउटवा' रिलीज़ किया गया है। किरण राव के निर्देशन में ये फिल्म बन रही है और इसकी वजह से ये काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। आमिर खान और किरण राव के तलाक के बाद दोनों पहली बार एक साथ काम करते नजर आएँगे।  

गाने को देख नहीं रोक पाएंगे आप हंसी:
5 फरवरी को फिल्म लापता लेडीज का पहला गान डाउटवा रिलीज़ हुआ। इस गाने को देखकर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गया है। इसे संगीत से सजाया है राम सम्पत ने।  इस गाने को दिव्यनिधि शर्मा ने लिखा है। गाने में देखा गया है कि रवि किशन जो की एक पोलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं, वो दुल्हनों के पीछे हैं, क्योंकि वह ही संदेह का असली मामला हैं।

आखिर ऐसा क्या है ट्रेलर में:
ट्रेलर में देखा गया है कि दीपक कुमार (स्पर्श श्रीवास्तव) नाम का एक लड़का अपनी पत्नी (नीतांशी गोयल) को विदा कर के लाता है तभी ट्रेन में उसकी पत्नी खो जाती है। वह किसी और की दुल्हन को घर लेकर पहुंचता है। घुंघट उठाने पर उसको मालूम पड़ता है कि दीपक की पत्नी बदल गई है।इसके तुरंत बाद तो ठाणे में जाकर शिकायत दर्ज करवाता है। दीपक की बीवी बहुत ही शातिर दिमाग वाली है। इसके बाद क्या होगा ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।  

जल्द रिलीज़ होगी फिल्म:
बतादें की, फिल्म लापता लेडीज 1 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है।