{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Monalisa ने गिराई हुस्न की बिजली! कातिलाना अदाएं देख फैंस हुए पानी-पानी

 
Monalisa looks: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद मोनालिसा ने टीवी शोज में भी काम किया है। इसके अलावा उन्हें सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में देखा गया था।

Monalisa Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने फैन्स के बीच लाइमलाइट में बने रहने के लिए बोल्ड आयर स्टाइलिश पिक्स शेयर करती रहती हैं।

इस बार भी मोनालिसा ने पिंक कलर की स्लीवलेस ड्रेस में ग्लैमरस पिक्स शेयर कर फैन्स का दिल धड़का दिया है। इन पिक्स को देखने के बाद मोनालिसा का कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया है।

इतना ही नहीं मोनालिसा ने एक के बाद एक कई स्टाइलिश अंदाज में पोज देते हुए पिक्स क्लिच कराई हैं। आइए इन पिक्स पर डालें एक नजर।

मोनालिसा को इन पिक्स में पिंक स्लीवलेस ड्रेस पहने कैमरे के सामने क्यूट पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बालों को एक छोटे से हेयर-क्लिप से पिन किया हुआ है। पिक्स में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने कम से कम मेकप का इस्तेमाल किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ''अलग-अलग मूड... अलग-अलग एक्सप्रेशन।'

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद मोनालिसा ने टीवी शोज में भी काम किया है। इसके अलावा उन्हें सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में देखा गया था।

इस शो से उन्हें हिंदी ऑडियंस के बीच पहचान मिली थी। इस शो में रहते हुए मोनालिसा ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। मोनालिसा के फैन्स उन्हें एक बार फिर भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाते हुए देखने के लिए बेताब हैं.