{"vars":{"id": "100198:4399"}}

भारतीय योग संस्थान ने आयोजित किया सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम, 400 साधक साधिकाओं ने लिया भाग
 

भारतीय योग संस्थान ने आयोजित किया सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम, 400 साधक साधिकाओं ने लिया भाग
 
 

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में भारतीय योग संस्थान द्वारा अर्बन स्टेट स्थित जाट धर्मशाला में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष देसराज गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस कार्यक्रम में जिलेभर से 400 साधक साधिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ से भी साधक साधिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम सुबह साढ़े पांच बजे से 9 बजे तक चला।


भारतीय जिला महिला टीम ने स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष देसराज गुप्ता ने खुद योगाभ्यास करवाया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारतीय योग संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री ललित गुप्ता ने की।

मंच का संचालन प्रांतीय उपप्रधान होशियार सिंह आर्य ने किया। इस अवसर पर हरदीप सांगवान, होशियार सिंह आर्य, गुलशन ग्रोवर, धर्मबीर दलाल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जीन्द के जिला प्रधानों में श्री बनखंड महादेव जिला प्रधान वीरेन्द्र गोयल, जयंती जिला प्रधान राजबीर सिंह, स्वामी दयानंद जिला प्रधान सतीश गर्ग, हर्बल जिला प्रधान भीम सिंह, भारतीय जिला प्रधान रचना श्योराण, अर्बन जिला प्रधान राज सिंह देशवाल द्वारा सामूहिक योगाभ्यास करवाया गया।


नरवाना से जिला प्रधान विनोद गोयल, जुलाना से जिला प्रधान जगदीश लाठर, डा. राजेश व पूर्वी जिला प्रधान चंडीगढ़ से राजेंद्र कौशिक भी अपनी टीम के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में पहले योगाभ्यास और प्राणायाम करवाया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि देसराज गुप्ता ने हज्दय संबंधित रोगों के बारे में साधक साधिकाओं को अवगत कराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देसराज गुप्ता ने बताया कि इन हृदय रोगों से कैसे बचा जा सकता है उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
राष्ट्रीय महामंत्री ललित गुप्ता ने अपने संबोधन में योग मुद्रा और उनसे शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में साधक साधिकाओं को जानकारी दी। हरदीप सांगवान ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। प्रोग्राम के अंत में शांति पाठ का आयोजन हुआ।