{"vars":{"id": "100198:4399"}}

दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद वालों की हो गई मौज, जल्द शुरू होगा बारापूला फ्लाईओवर, निर्माण कार्य हुआ शुरू

दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद वालों की हो गई मौज, जल्द शुरू होगा बारापूला फ्लाईओवर, निर्माण कार्य हुआ शुरू
 

देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है।  दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोगों का सफर आसान बनाने हेतु बारापुला फ्लाईओवर (Barapullah Flyover)  का निर्माण कार्य एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है।

आपको बता दें कि दक्षिणी दिल्ली से पूर्वी दिल्ली के बीच आवाजाही सुगम करने के हेतु इस परियोजना के तीसरे चरण के अगले साल पूरा होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। इस परियोजना के तहत
मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक साढे तीन किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर (Barapullah Flyover-3) का निर्माण किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि यह निर्माण कार्य पिछले 9 साल से चल रहा है। इस फ्लाईओवर को 2017 तक बनाने का टार्गेट रखा गया था और साल 2015 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन बीच में कुछ अड़चन आने के कारण इसका काम लंबा खिंचने से इसकी लागत भी बढ गई है। आपको बता दें कि इस हाइवे पर वर्तमान समय में काफी काम शेष बचा हुआ है। एक बार फिर ही सही में पर निर्माण करिए शुरू होने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस फ्लाईओवर लगभग डेढ साल में पूरा बना दिया जाएगा। 

वन विभाग से नहीं मिली अभी तक पेड़ों को काटने की अनुमति

इस फ्लाईओवर के रास्‍ते में आने वाले पेड़ भी अड़चन पैदा कर रहे हैं। क्योंकि वन विभाग से अभी तक इन पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं मिली है। वहीं नदी के बीच में संस्‍पेंशन केबल लगाने के लिए टॉवर बनाने का काम भी जोरों से चल रहा है। मयूर विहार की तरफ एक साइड में पियर पर कैप लग चुकी है, जबकि दूसरी तरफ अभी बाकी है।


दिल्ली नोएडा गाजियाबाद वालों को जल्द मिलेगी सौगात, बारापुला परियोजना के दो फेज हो चुके हैं पूरे

आपको बता दे की बारापुला परियोजना के दो फेज पूरे होने के कारण उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद वालों को जल्द ही इस फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है।
ज्ञात हो कि बारापुला परियोजना की कुल लंबाई 9.5 किलोमीटर को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण में सराय काले खां से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक रखा गया था। जिसके तहत 4 किलोमीटर 2010 में बनाया जा चुका है। वहीं दूसरे चरण में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आइएनए तक 2015 में बनकर तैयार हो गया था। लेकिन इस परियोजना का तीसरा चरण अभी भी बाकी है जिसके तहत सराय काले खां से मयूर विहार तक लगभग 3.5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर 2014 में काम शुरू हुआ था लेकिन अभि तक पूरा नहीं हुआ है।


बारापूला फ्लाईओवर बनने के बाद दिल्‍ली-नोएडा का सफर हो जाएगा आसान 


बारापूला फ्लाईओवर बनने के बाद दिल्‍ली-नोएडा का सफर काफी आसान हो जाएगा।
बारापुला फ्लाईओवर-3 के बनने के बाद लोग मयूर विहार से लेकर एम्स तक सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे। यह फ्लाईओवर सराय काले खां के बीच लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात दिलाने के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मयूर विहार सहित आसपास के कई इलाकों में ट्रैफिक को सिग्नल फ्री कर देगा। यही कारण है कि लोग इस फ्लाईओवर के बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब एक बार फिर फ्लाईओवर पर काम शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि इसे जल्द ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।