{"vars":{"id": "100198:4399"}}

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, माता वैष्णो देवी का राह और होगा आसान, दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी Summer Special Train 

देखें शेड्यूल 
 

Indian Railways: श्री माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों का मार्ग अब आसान हो जाएगा। गर्मियों के मौसम में भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे विभाग ने 3 जुलाई से 1 अगस्त तक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दिल्ली और कटरा के बीच कटरा और कुरुक्षेत्र स्टेशनों पर रुकेगी। इसके लिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर तैयारी की गई है। ट्रेन सप्ताह में दो बार चलेगी।

यह स्पेशल ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, धंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों को विशेष वातानुकूलित डिब्बे उपलब्ध कराए जाएंगे।

स्टेशन अधीक्षक गोपाल शर्मा ने कहा कि गर्मियों में यात्रियों की मांग और अधिक भीड़ के कारण समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे माता वैष्णो देवी और अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

ट्रेन संख्या 04075 प्रत्येक बुधवार और रविवार को 3 से 31 जुलाई तक संचालित की जाएगी, जबकि कटरा-दिल्ली मार्ग पर 04076 4 जुलाई से 1 अगस्त तक संचालित की जाएगी, जो सोमवार और गुरुवार को होगी।

कुरुक्षेत्र, हरियाणा में ट्रेन का ठहराव:
ट्रेन नंबर                         आगमन            प्रस्थान
ट्रेन नंबर 04075            रात 01:50            01:52 (दिल्ली-कटरा)
ट्रेन नंबर 04076            सुबह 06:10          06:12(कटरा-दिल्ली)