{"vars":{"id": "100198:4399"}}

गौमूत्र के वो 25 रोचक गुण जो आपके घर में शांति लाने के साथ-साथ आपके शरीर को कर देंगे बिल्कुल स्वस्थ
 

Those 25 interesting properties of cow urine which will not only bring peace to your home but will also make your body completely healthy.
 

हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक घर में हमें गाय देखने को मिल जाएगी। गाय के दूध और घी के फायदे तो आपने सुने ही होंगे। लेकिन आज हम आपको गोमूत्र के 25 फायदे बताने जा रहे हैं जो आपके घर में शांति लाने के साथ-साथ आपके शरीर को भी बिल्कुल स्वस्थ कर देंगे। आपको बता दें कि आयुर्वेद में मनुष्य के स्वास्थ्य को ठीक करने हेतु दवाई बनाने के लिए गौमूत्र के ढेरों प्रयोग किए गए हैं।विशेषज्ञों  का मानना है कि इसमें 25 ऐसे गुण हैं जो शरीर के विभिन्न रोगों को ठीक कर स्वास्थ्य ठीक करने की क्षमता रखते हैं। आयुर्वेद के तहत गौमूत्र का प्रतिदिन सेवन करने से कई बीमारियां खत्म हो जाती है। जो लोग नियमित रूप से गौमूत्र का भी सेवन करते हैं, उनके शरीर में रोगप्रतिरोधी क्षमता  काफी बढ़ जाती है। ऐसे लोग मौसम परिवर्तन के समय होने वाली कई बीमारियां दूर रहकर स्वस्थ रहते हैं। गोमूत्र का सेवन करने सेशरीर  ऊर्जावान भी बना रहता है। इसके कुछ गुण जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो इस प्रकार हैं 

1. गौ मूत्र मेधा शक्ति वर्द्धक होता है। इसमें  फास्फेट, यूरिया, यूरिक एसिड, पोटाशियम, फास्फेट, क्लोराइड व सोडियम की  मात्राएं पायी जाती हैं। जो शरीर में ताम्र की कमी को पूरा कर रोगों को दूर करने में सहायक है।

2. गाय के गौमूत्र का प्रयोग करने से रक्त के सभी तरह के विकारों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से पित्त संबंधी तीनो दोषों को दूर करने में भी फायदा मिलता है। 

3. गाय का गोमूत्र मनुष्य के पेट की बीमारियों के लिए बहुत उपयोगी बताया जाता है। इसे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार नियमित पीने से  लिवर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। 

4. अगर हम गाय का गोमूत्र 20 मिली प्रतिदिन पीते हैं तो भूख कम लगना, हर्निया, चक्कर आना, बवासीर, मधुमेह, कब्ज,खुजली, नेत्र रोग, जुकाम व बुखार, आदि में काफी फायदा पहुंचता है।

5. गौमूत्र का 7 दिमाग के साथ-साथ हृदय को भी शक्ति प्रदान करता है। 

6. विशेषज्ञ का मानना है कि गोमूत्र में ‘करक्यूमिन‘ पायी जाती है| जो कैंसर को रोकने में प्रभावशाली है।

7.  गौमूत्र में पाए जाने वाले सोडियम, मैग्नेशियम,फास्फोरस,सल्फर और पासपोस्ट आदि शरीर में लवण विघटित होकर रेडियो एलिमेन्ट की तरह कार्य करते हुए कैंसर की अनियन्त्रित वृद्धि पर नियंत्रण करते है।

8. आपको बता दें कि जो गांय दूध देती है, उसके मूत्र में “लेक्टोज” की मात्रा भी पाई जाती है, जो मस्तिष्क के विकारों को दूर करने में उपयोगी होता है।

9. गाय के मूत्र में ‘कार्बोलिक एसिड‘ भी पाया जाता है। कार्बोलिक एसिड‘ कीटाणु नासक मानक जाता है। 

10. गोमूत्र जोड़ों के दर्द में काफी फायदेमंद होता है। गोमूत्र का दर्द वाले स्थान पर सेक करने से आराम मिलता है। 

11. गोमूत्र से गैस की शिकायत जड़ से खत्म हो जाती है। हमें प्रातःकाल लगभग आधे कप पानी में गौ मूत्र और नमक के साथ नींबू  मिलाकर पीना चाहिए।

12. गौ मूत्र और पीसे हुए जीरे के लेप से चर्म रोग जैसे खाज खुजली आदि दूर हो जाते हैं।

13. गाय का गौमूत्र एक ग्लास ताजे पानी में चार बूंद गौ मूत्र के साथ शहद और एक नींबू का रस मिलाकर नियमित पीने से मोटापा कम हो जाता है।

14. गौमूत्र का सेवन वृद्धावस्था को रोकने मैं सहायक होता है।

15.गौमूत्र कई खाद्य पदार्थों के गुण-धर्म को 18 - 19 गुणा बढ़ा देता है| 

16.अमेरिका में एक अनुसंधान हुआ था जिसमें पाया गया था कि  गांय के पेट में "विटामिन बी" हमेशा उपलब्ध रहता है। 

17.गौमूत्र पेट साफ करने के बाद खाली पेट लेना चाहिए| वहीं गौमूत्र सेवन के लगभग 2 घंटे बाद भोजन करना चाहिए|

18. गौमूत्र सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिए कि यह देशी गाय का ही होना चाहिए।

19. जो व्यक्ति मांसाहारी होते हैं उन व्यक्तियों को गौमूत्र का सेवन नहीं करना चाहिए।गोमिया मित्र ऐसे व्यक्तियों को गोमूत्र का सेवन करने से लगभग 15 दिन पहले मांसाहार का त्याग देना चाहिए।

20. लोगों का मानना है कि अपने घर में गाय का गौमूत्र छिड़कने से लक्ष्मी कृपा मिलती है और घर में शांति बनी रहती है।

21 कुछ लोगों को कामना है कि गौमूत्र पीने से व्यक्ति को पुणे मिलता है और पापों का नाश भी होता है।

22. गौमूत्र का नियमित रूप से घर में छिड़काव करने से वास्तु दोषों का निवारण हो जाता हैं।

23. कुछ जानकारी का कहना है कि देसी गाय के गोबर और मूत्र में प्रोपिलीन ऑक्साइड पैदा होती है, जो बारिस लाने में सहायक सिद्ध  होती है।

24. गाय का गोमुत्र फसलों में होने वाले कीटनाशक को खत्म कर लाभ पहुंचाता है।

25. आपको बता दें कि  अमेरिकी सरकार हर साल भारत से काफी मात्रा में गाय का मूत्र आयात करती है। अमेरिकी सरकार द्वारा गोमूत्र से कैंसर की दवा तैयार की जाती हैं। 
गोमूत्र के जानकारों का मानना है कि गोमूत्र का प्रतिदिन सेवन करने से ऊपर दिए गए 25 प्रकार के फायदे मनुष्य को पहुंचते हैं। लेकिन आप भी अगर गोमूत्र का नियमित रूप से सेवन शुरू करने की सोच रहे हैं तो पहले अपने डॉक्टर और विशेषज्ञों की राय अवश्य ले लें। डॉक्टरों की राय लेने के बाद ही आप गोमूत्र का नियमित सेवन शुरू करें।